Sasaram News : जमाबंदी के नाम पर अंचल में जमकर भ्रष्टाचार, भारतमाला परियोजना में किसानों पर हो रहा अत्याचार

शुक्रवार को चेनारी के डाकबंगला मैदान में प्रभात खबर चौपाल का आयोजन किया गया था, जहां अपने जनप्रतिनिधि से लोगों ने सीधे सवाल पूछे

सासाराम नगर/चेनारी. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में चेनारी विधानसभा क्षेत्र भगौलिक रूप से सबसे अलग है. यह इकलौता विधानसभा क्षेत्र है, जिसके पास सबसे पुरानी विरासत है. रोहतासगढ़ किला, बादलगढ़ किला और करमचट डैम जैसे पर्यटन के बड़े क्षेत्र इसी विधानसभा में आते हैं. इस विधानसभा की सीमा दक्षिण पूरब में झारखंड से सटती है. आधा हिस्सा कैमूर पहाड़ी का है, तो आधा मैदानी इलाका है. इस क्षेत्र में विकास भी वैसे ही हुआ है. पहाड़ी पर बसे गांवों में आज भी मूलभूत जरूरतों में बिजली, पानी और सड़क की सबसे बड़ी समस्या है. इसपर सरकार कार्य कर रही है. लेकिन, इसकी रफ्तार धीमी है, जिसका आक्रोश लोगों में दिख रहा है. शुक्रवार को चेनारी के डाकबंगला मैदान में प्रभात खबर चौपाल का आयोजन किया गया था, जहां अपने जनप्रतिनिधि से लोगों ने सीधे सवाल पूछे. मंच से लोगों का बेबाकी से जवाब विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, आरजेडी के नेता अशोक भारद्वाज, जेडीयू से परवेज अहमद, कांग्रेस से मंगल राम, जन सुराज की भावी प्रत्याशी नेहा नटराज और सामाजिक कार्यकर्ता नीतू कुमारी ने दिया. चौपाल से पहला सवाल अंचल कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार से शुरू हुआ. एक व्यक्ति ने स्थानीय विधायक से कहा कि अंचल कार्यालय में जमाबंदी के नाम पर जमकर लूट चल रहा है. यहां के सीओ को हटायिए. इसका जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि अगर पैसे मांगने का कोई साक्ष्य है, तो आप हमें जरूर दें. ऐसे अधिकारियों पर लगातार सरकार कार्रवाई कर रहे है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अभी हाल के दिनों में कई राजस्व अधिकारियों को निगरानी ने घूस लेते पकड़ा है. यह सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करती है. वहींए एक व्यक्ति ने उनसे पार्टी छोड़ने के कारणों के बारे में पूछते हुए कहा कि हमलोगों ने महागठबंधन को वोट दिया था, तो आप जीते थे. इसपर विधायक ने जवाब दिया कि हमको जनता वोट अपनी सेवा के लिए दिया है. न की किसी पार्टी की सेवा के लिए दिया है. एक व्यक्ति ने चेनारी नगर पंचायत में नालों की समस्या को लेकर विधायक से सवाल पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि जहां-जहां बड़े नाले की जरूरत है. वहां पर निर्माण करने का निर्देश दिया गया है. नाली-गली के कार्यों में तेजी आयी है. एक व्यक्ति ने करमचट डैम से निकलनेवाली लांजी वितरणी पर भी सवाल पूछा, जहां का पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है. इसके जवाब में विधायक ने कहा कि लांजी वितरणी का निर्माण करते वक्त संवेदक ने एलाइनमेंट उलटा कर दिया था. लेकिन, अब फिर से सरकार से बात हुई है और उसके एलाइनमेंट में सुधार कर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है. एक व्यक्ति ने पूछा कि महागठबंधन पेन बांट रही है. इससे क्या होगा? इसका जवाब देते हुए राजद के अशोक भारद्वाज ने कहा कि कलम बांट रहीए ताकि युवा इससे अपना भविष्य बना सकें. साथ ही उन्होंने विधायक के चरवाहा विद्यालय के कटाक्ष का भी जवाब मंच से दिया. विधायक से एक युवा ने पूछा की इस विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए कोई बेहतर कॉलेज नहीं है. इसका जवाब विधायक ने दिया. लेकिन, वह उच्च शिक्षा के बजाय विद्यालय पर जवाब देने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >