रोहतास: CM सम्राट के 100 दिन पूरे, नोखा की 13 पंचायतों में LED स्क्रीन पर होगा लाइव संबोधन

मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर नोखा की 13 पंचायत सरकार भवनों में लाइव प्रसारण होगा. इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी. तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं.

Samrat Choudhry : मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे, पंचायत सरकार भवनों में होगा सीधा प्रसमुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को नोखा प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड की सभी 13 पंचायत सरकार भवनों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इस दौरान सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी.

13 पंचायतों में पूरी हुई तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने बताया कि सभी पंचायत सरकार भवनों में एलईडी स्क्रीन, ध्वनि विस्तारक यंत्र, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

तकनीकी व्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर बीडीओ ने पंचायत सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों को समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करने का निर्देश दिया है, ताकि लाइव प्रसारण के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो और कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

ग्रामीणों तक पहुंचेगी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. पंचायत स्तर पर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि सभी मुख्यमंत्री का संबोधन सुन सकें और सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों व जनहितकारी योजनाओं से अवगत हो सकें..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >