सासाराम में आज: शहर में आज का दर्शन, कैसा रहेगा मौसम, जानिए एक क्लिक में

Sasaram News: जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, मौसम कैसा रहेगा, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

Sasaram News: रोहतास जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ और अत्यधिक गर्म (धूप वाला) रहेगा. दिन में अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 29°C रहने का अनुमान है. वहीं, दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण वास्तविक महसूस होने वाला तापमान 45°C से 46°C तक जा सकता है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. हवा की गति: उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं. दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें.

16 मई को घंटेवार मौसम का अनुमान

समय-तापमान-मौसम की स्थिति- महसूस होने वाला तापमान:
सुबह 07:30 बजे तापमान 33°C रहेगा. इस दौरान चमकदार धूप के कारण तापमान 39°C जैसी महसूस होगी. इसी तरह सुबह 10:30 बजे तापमान 38°C चमकदार धूप और 44°C जैसा तापमान महसूस होगा. दोपहर 01:30 बजे जिले का तापमान 40°C रहेगा. इस दौरान मौसम
अत्यधिक गर्म और धूप तथा तापमान 46°C जैसा महसूस होगा. वहीं, शाम 04:30 बजे तापमान 38°C रहेगा.

शहर में शनिवार को दर्शन पूजन

मां तारा चंडी धाम
पट खुलने का समय प्रातः 4:00 बजे पट बंद होने का समय दोपहर 12:00 बजे से 1:00 तक
पट खुलने का समय 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक
प्रसाद वितरण 12:00 बजे से 1:00

महावीर मंदिर गौरक्षणी
पट खुलने का समय 4:15 से दोपहर 12:00 तक
पट खुलने का समय दोपहर 1:00 से 9:00 बजे रात्रि तक

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव
पट खुलने का समय प्रातः 4:00 से रात्रि 8:30 तक
प्रसाद वितरण 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

सोमनाथ मंदिर
पट खुलने का समय प्रातः 4:00 बजे
पट बंद होने का समय रात्रि 9:00 बजे
प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

गायत्री मंदिर
पट खुलने का समय प्रातः 4:00 बजे
पट बंद होने का समय दोपहर 12:00 से 1:00 तक
प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
आरती संध्या 6:30 बजे
पट बंद होने का समय रात्रि 8:30 बजे

Also Read: नवादा में पति से फोन पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >