बच्चों को ज्ञानवान और संस्कारी होना जरूरी : जीयर स्वामी
SASARAM NEWS.बच्चों को ज्ञानवान और संस्कारी होना जरूरी है. चरित्र और ज्ञान अपने माता-पिता और परिजनों से ही बच्चों को मिलता है. ऐसे में अभिभावक को भी इसपर विशेष ध्यान देना चाहिए. क्योंकि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए चरित्र बहुत ही महत्वपूर्ण है.
बच्चों को ज्ञानवान और संस्कारी होना जरूरी है. चरित्र और ज्ञान अपने माता-पिता और परिजनों से ही बच्चों को मिलता है. ऐसे में अभिभावक को भी इसपर विशेष ध्यान देना चाहिए. क्योंकि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए चरित्र बहुत ही महत्वपूर्ण है. उक्त बातें जिला के पतिया गांव में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सह समाजसेवी सरयू मिश्रा की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पहुंचे जीयर स्वामी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कही. इस दौरान गांव के हनुमान मंदिर में आयोजित आरती कीर्तन में पहुंच स्वामी जी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया. वहीं एसटीपीआर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से इंटरमीडिएट हायर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर वर्ग से लेकर इंटरमीडिएट तक के 700 विद्यार्थियों के बीच ट्रैक सूट वितरित किया गया. ट्रस्ट की अध्यक्षा कविता मिश्रा ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की जाती है. कार्यक्रम में शाहपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक मुक्तेश्वर ओझा, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता धीरज कुमार, रोहतास सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन, एसीएमओ डॉ. बीके पुष्कर, वरीय उप समाहर्ता ओमप्रकाश, एनएचएआई के वरीय सलाहकार रवि मिश्रा आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.