रोहतास के काराकाट में सूर्य मंदिर परिसर स्थित तालाब पर 11.99 लाख से बना भव्य छठ घाट, BDO ने किया उद्घाटन

रोहतास के काराकाट प्रखंड के गुज़रूं गांव में 11.99 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी और मुखिया ने इसका उद्घाटन किया, जिससे छठ व्रतियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिलेगी.

Rohtas Karakat Chhath Ghat Inauguration : रोहतास के काराकाट प्रखंड अंतर्गत दनवार पंचायत के गुज़रूं गांव में सूर्य मंदिर परिसर स्थित तालाब पर नव निर्मित छठ घाट का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. करीब 11.99 लाख रुपये की लागत से बने इस घाट के शुरू होने से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधा मिलेगी.

Rohtas News : बीडीओ और मुखिया ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह और दनवार पंचायत की मुखिया चिंता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

11.99 लाख की लागत से तैयार हुआ घाट

बताया गया कि छठ घाट का निर्माण 11 लाख 99 हजार रुपये की लागत से कराया गया है. निर्माण कार्य तकनीकी सहायक प्रियंका कुमारी और अभिकर्ता बलिराम सिंह के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया गया है. इससे आगामी छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी.

सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित

उद्घाटन के बाद मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार उर्फ भैया जी ने बीडीओ राहुल कुमार सिंह को अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सम्मानित किया. वहीं मुखिया चिंता देवी ने तकनीकी सहायक प्रियंका कुमारी को भी अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया.

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने कहा कि गुज़रूं गांव में छठ घाट का निर्माण उनका लंबे समय से सपना था. गांव की महिलाओं और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी कि सूर्य मंदिर परिसर में एक सुरक्षित और सुसज्जित छठ घाट बनाया जाए. इसके पूरा होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

ग्रामीणों ने जताया आभार

कार्यक्रम में बीडीसी राजेश राय, ऋषि राय, आनंद राय, तुलसी सिंह, उमेश सिंह, डॉ. श्याम जी सिंह, श्याम बिहारी सिंह, जगन्नाथ राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने छठ घाट निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >