SASARAM NEWS : सासाराम (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) : सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है. स्थानीय मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के पट खुलने, बंद होने और प्रसाद वितरण का समय जारी कर दिया गया है. अगर आप भी मां तारा चंडी धाम, महावीर मंदिर या बुढ़वा महादेव के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले समय-सारणी जरूर नोट कर लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
मां तारा चंडी धाम में मंदिर
मंदिर पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा .
महावीर मंदिर गौरक्षणी
मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.
प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .
सोमनाथ मंदिर
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .
गायत्री मंदिर
मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा . संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी और मंदिर का पट रात 8:30 बजे बंद होगा .
