बीपीजेपीएस महिला कॉलेज में कदाचारमुक्त हुई स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा, 1200 स्टूडेंट्स हुए शामिल

SASARAM NEWS. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीजेपीएस महिला महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध छात्र-छात्राओं की स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2025-29 के एबिलिटी इनहैंसमेंट कोर्स की परीक्षा शुक्रवार को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

सघन जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को मिल रहा प्रवेश

राजपुर

. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीजेपीएस महिला महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध छात्र-छात्राओं की स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2025-29 के एबिलिटी इनहैंसमेंट कोर्स की परीक्षा शुक्रवार को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की मेन गेट पर प्रवेश से पूर्व सघन जांच-पड़ताल की जा रही थी.कॉलेज प्राचार्य डॉ रघुवंश मिश्रा ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा में बीकेएसएम मेदनीपुर और ईश्वर दयाल भगवत प्रसाद सिंह कॉलेज, गढ़ नोखा के कुल 1200 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर टू की वार्षिक परीक्षा 12 मई से शुरू हुई है, जो 18 मई तक चलेगी.उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्णत: कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित की जा रही है. परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों को महाविद्यालय प्रशासन की जांच टीम द्वारा जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है.परीक्षा संचालन में कॉलेज कर्मी पूरी तत्परता से जुटे रहे. परीक्षा नियंत्रक दीपक कुमार सिंह के अलावा सहयोगी कर्मी अरविंद कुमार, सुमन पांडेय, कमलेश कुमार गुप्ता, सुनील प्रसाद, संतोष मिश्र, दिव्याशु मिश्र, छाया कौर, विनदा कुमारी, उमा दुबे और धनजी सिंह यादव समेत अन्य कर्मी परीक्षा अवधि तक उपस्थित रहकर परीक्षा संचालन में सहयोग करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >