CBSE क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में, दूसरे दिन बिहार-झारखंड की टीमों ने दिखाया दम

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित CBSE क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर है. बिहार और झारखंड के खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-14 वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. फाइनल मुकाबले 28 जुलाई को खेले जाएंगे.

Rohtas News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के खेल परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब पूरे रोमांच पर पहुंच गई है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिहार और झारखंड के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया. खिलाड़ियों के साथ आए प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन में भी खासा उत्साह देखने को मिला.

अंडर-17 वर्ग में बोकारो पब्लिक स्कूल और ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल की शानदार जीत

अंडर-17 वर्ग के पहले मुकाबले में बोकारो पब्लिक स्कूल ने ओडीएम सफीरे ग्लोबल स्कूल, रांची को 25-10 से हराया. वहीं जोसेफ स्कूल, एनटीपीसी कहलगांव ने विद्या भारती चिन्मय विद्यालय को 5-3 से शिकस्त दी. एक अन्य मुकाबले में ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल, पटना ने विद्या बिहार रेसिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया को 17-0 के बड़े अंतर से पराजित किया. वहीं गोयनका पब्लिक स्कूल, गया ने रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल, पाली को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की.

अंडर-14 वर्ग में कैराली स्कूल और लोयोला हाई स्कूल का दबदबा

अंडर-14 वर्ग में कैराली स्कूल ने त्रिभुवन स्कूल, खगौल को 21-1 से हराया. श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल ने डीबीएस कदमा हाई स्कूल ईस्ट को 13-2 से मात दी. वहीं लोयोला हाई स्कूल ने फ्लावर स्कूल, पटना को 15-0 के एकतरफा मुकाबले में हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

28 जुलाई को होंगे फाइनल मुकाबले. विजेता टीमों को किया जाएगा सम्मानित

प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जुलाई को हुआ था और इसका समापन 28 जुलाई को विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों के साथ होगा. आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे. फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा.

खेल प्रेमियों में बढ़ा उत्साह. खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जीता दिल

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अपने-अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबलों ने खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और प्रतियोगिता का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >