31 मई तक सभी छात्र-छात्राओं का बनेगा अपार आइडी

SASARAM NEWS.यू-डायस 2026-27 के स्टूडेंट मॉड्यूल के तहत जिले के सभी छात्र-छात्राओं का अपार आइडी निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है.

हर शनिवार मनाया जायेगा मेगा अपार आइडी दिवस, स्कूलों को तीन दिनों में स्टूडेंट प्रोग्रेशन फाइनल करने का निर्देश

सासाराम प्रखंड में सबसे अधिक लंबित मामले, तिलौथू की प्रगति सबसे बेहतर

सासाराम ऑफिस

. यू-डायस 2026-27 के स्टूडेंट मॉड्यूल के तहत जिले के सभी छात्र-छात्राओं का अपार आइडी निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 31 मई तक शत-प्रतिशत अपार आइडी निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही स्कूलों को तीन दिनों के अंदर स्टूडेंट प्रोग्रेशन का कार्य पूरा कर पोर्टल पर फाइनलाइजेशन करने को कहा है. जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं का आधार पोर्टल पर वेरिफाइड है, उनका अपार आइडी स्कूल स्तर से बनाया जायेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल फाइनलाइजेशन के बाद ही अपार आइडी निर्माण संभव होगा. कार्य में तेजी लाने के लिए प्रत्येक शनिवार को मेगा अपार आइडी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान स्कूलों में आधार सत्यापन, डाटा सुधार और अपार आइडी निर्माण का विशेष अभियान चलाया जायेगा. विभाग ने स्कूलों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने और कार्यक्रम से संबंधित फोटो व वीडियो विभागीय वाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है. जिन छात्र-छात्राओं के डाटा में आधार मिसमैच या कक्षा परिवर्तन की समस्या है, उनके लिए फार्म एस-03 भरकर बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है. वहीं जिन बच्चों का आधार अब तक नहीं बना है, उनका प्रखंड स्तर पर रोस्टर तैयार कर आधार निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है.

सासाराम प्रखंड में सबसे अधिक लंबित मामले

14 मई तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल पांच लाख 36 हजार 532 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. इनमें दो लाख 92 हजार 117 का आधार वेरिफाइड हो चुका है, जबकि दो लाख 68 हजार 205 बच्चों का अपार आइडी बनाया जा चुका है. जिले में अब भी 23 हजार 912 बच्चों का आधार वेरिफिकेशन लंबित है. रिपोर्ट के अनुसार सासाराम प्रखंड में सबसे अधिक 14.60 प्रतिशत मामले लंबित हैं. वहीं डेहरी में 12.68 प्रतिशत और शिवसागर में 12.47 प्रतिशत लंबित मामले दर्ज किये गये हैं. दूसरी ओर तिलौथू प्रखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए लंबित प्रतिशत को 1.61 तक सीमित रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >