चेंज कराने के बहाने 50 हजार उड़ाने की कोशिश, एक गिरफ्तार

SASARAM NEWS.नगर के सासाराम रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास रुपये निकालने के बाद खुल्ला कराने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि लोगों की सतर्कता व पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया.

भुक्तभोगी ने बेटे की फीस भरने के लिए बैंक से लिया था लोन

बैंक से गिरफ्तार कोईलवर निवासी तिवारी गैंग का सदस्य है

बिक्रमगंज.

नगर के सासाराम रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास रुपये निकालने के बाद खुल्ला कराने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है. हालांकि लोगों की सतर्कता व पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ रखा है. सूचना पर एसआइ विकास कुमार व प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपित की पहचान भोजपुर जिले के कोईलवर निवासी अमरजीत पांडेय के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार वह तिवारी गैंग से जुड़ा है, जो कोढ़ा गैंग की तर्ज पर बैंक व बाजार से निकलने वाले लोगों को निशाना बनाता है. पीड़ित शिकरिया गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने 100 रुपये के बदले 500 रुपये के नोट बदलने की बात कहकर पांच हजार रुपये खुल्ला कराने का झांसा दिया. भरोसे में आकर उन्होंने 50 हजार रुपये की गड्डी उसे दे दी. तभी उसका सहयोगी भी वहां आ गया. शक होने पर हल्ला मचाने पर एक आरोपित भाग निकला, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपित के पास से पीड़ित के 50 हजार रुपये के अलावा 31 हजार रुपये अतिरिक्त बरामद किये हैं. फरार आरोपित की पहचान उसके बेटे सनम कुमार उर्फ सनम पांडेय के रूप में हुई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बेटे की फीस जमा करने के लिए बैंक से लोन लिया था, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >