भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के प्रथम सासाराम आगमन की तैयारी पूरी, स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह 30 अगस्त को पहली बार सासाराम पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है।

Rohtas News : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जितेंद्र सिंह का रविवार, 30 अगस्त को पहली बार सासाराम आगमन होगा. उनके स्वागत कार्यक्रम को लेकर शनिवार की देर शाम भाजपा जिला कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की.

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज, महामंत्री इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उज्ज्वल श्रीवास्तव, प्रवीन रावत, अनुराग सिंह, पप्पू गुप्ता, रजनीश तिवारी, विवेक तिवारी और जितेंद्र केसरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जितेंद्र सिंह के प्रथम सासाराम आगमन को यादगार बनाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.

जिला कार्यालय में होगा भव्य स्वागत समारोह

कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. स्वागत समारोह का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय, सासाराम में किया जाएगा. इसे लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी हैं.

बिक्रमगंज से सासाराम तक तय हुआ रूट

निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का आगमन बिक्रमगंज से होगा. वहां से उनका काफिला संझौली और नोखा होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, सासाराम पहुंचेगा. इसके बाद वे जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >