ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

SASARAM NEWS.बिक्रमगंज – नटवार रोड में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव निवासी हकीम साह के पुत्र अजय साह, उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में की गयी है.

बिक्रमगंज – नटवार रोड में हुई घटना, मृतक भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी अजय साह है फोटो -2- मृतक अजय साह की बाइक प्रतिनिधि, बिक्रमगंज बिक्रमगंज – नटवार रोड में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव निवासी हकीम साह के पुत्र अजय साह, उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय साह बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान नटवार रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये. ट्रक उनके कमर और पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मृतक के वाहन नंबर के आधार पर उसके मोबाइल नंबर का पता लगाया गया और उसी के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के काफी देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >