बिहार में बड़ा सड़क हादसा, असंतुलित होकर नहर में गिरी बाइक, तीन भाइयों की मौत

Road Accident: बिहार के सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई है. बता दें कि तीनों युवक बहन से मिलकर घर लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ.

Road Accident: बिहार के सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 3 भाइयों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपनी बहन के गांव नटवार से जन्मदिन मनाकर वापस अपने घर गुनसेज आ रहे थे. इस बीच रास्ते में असंतुलित होकर बाइक नहर में गिर गई. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह में कांस्टेबल की तैयारी कर रहे युवक जब दौड़ने निकले तो इस घटना की जानकारी लोगों को मिली.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना के बाद सूर्यपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है.

Also Read: 50 साल पुराने दोस्त से मिलने पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, फ्रेंड ने कहा छोटा आदमी…

बहन से मिलकर लौट रहे थे घर

मृतकों की पहचान मुद्रिका सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, संजय सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और रामेश्वर सिंह के 23 वर्षीय पुत्र शशिरंजन उर्फ मनु कुमार के रूप में की गई है. मृतक के परिजन विकास कुमार ने कहा कि तीनों साथ में बाइक पर बहन से मिलने गए थे. तीनों आपस में चचेरे भाई थे. बहन का बर्थडे मनाकर घर आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह घटना घटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >