सासाराम: खेलने के लिए घर से निकले सगे भाई-बहन, पानी भरे चाट में डूबने से मौत

Sasaram News : दोनों जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. काफी देर बाद राजवाहा के पास पानी भरे चाट के किनारे चप्पल मिलने पर शक गहराया. पूरी खबर पढ़े.

करगहर (सासाराम) से रजनीकांत पांडेय की रिपोर्ट
Sasaram News : करगहर थाना क्षेत्र के बाउर गांव में बुधवार को पानी भरे चाट में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है. मृतकों की पहचान बाउर गांव निवासी अनिल बैठा के सात वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार और नौ वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी के रूप में हुई है.

राजवाहा के पास पानी भरे चाट से मिला शव

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बुधवार दोपहर घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान पड़ोसी राजवाहा के पास पानी भरे चाट के किनारे बच्चों के चप्पल मिलने पर आशंका गहराई इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की, जहां दोनों बच्चों के शव बरामद हुए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: 18 जून से सासाराम में शुरू होगी 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, 19 जिलों की टीमें लेंगी भाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >