एमपी के सिंगरौली में बैक लूटकांड का आरोपित डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
आरपीएफ ने 15 लाख 72 हजार कैश और 61 ग्राम सोना किया बरामद
आरोपित नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के गवाल बिघा का रहने वाला है
डालमियानगर
. आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने बैंक लूटकांड में संलिप्त एक आरोपित को भारी कैश और सोने के जेवर के साथ शनिवार को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुए बैंक लूटकांड के एक आरोपित कमलेश कुमार को आरपीएफ ने डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपित को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह पुलिस को देख भागने लगा. प्रेसवार्ता करते हुए आरपीएफ के डीआइजी एसआर गांधी, आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर श्रीहरि मंगत सिंह, जीआरपी डीएसपी आलोक कुमार, एसपी सिंगरौली मध्य प्रदेश के सर्वप्रियि सिंन्हा, पदाधिकारी शिवपूजन मिश्रा की उपस्थिति में पत्रकारों को बताया गया कि आरोपित के पास से 15 लाख 72000 कैश और करीब 61 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत नौ लाख से ज्यादा बतायी जा रही है. वहीं जीआरपी के डीएसपी आलोक कुमार के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच लुटेरों ने मिलकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान करीब 10 से 15 करोड रुपये का सोना और 20 लाख से ज्यादा कैश लूट लिया गया था. इसी कांड में शामिल आरोपित कमलेश कुमार लूट का अपना हिस्सा लेकर सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से जाने की फिराक में था. तभी रेलवे प्लेटफार्म पर नियमित गश्ती के दौरान दो कांस्टेबल उमाकांत व एमडी नाजिम ने जब उसे देखा तो उन्हें शक हुआ. तब तत्काल उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम को दी. जवानों की मौजूदगी में जब आरपीएफ इंस्पेक्टर ने आरोपित की तलाशी लेनी शुरू की, तो वह भी हक्के बक्के रह गये. आरोपी के पास से भारी मात्रा में कैश और सोने के जेवर बरामद किये गये. जिसकी उन्होंने सूचना तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को दी.
मध्य प्रदेश की पुलिस भी पहुंची,आरोपित से गहन पूछताछ जारी
इधर, मध्य प्रदेश की पुलिस भी पहुंच चुकी है औक आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है. अस्सिटेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ के श्रीहरि मंगत सिंह ने बताया कि बैंक लूटकांड में शामिल आरोपित कमलेश कुमार लूट का अपना हिस्सा लेकर भागने की फिराक में था, तभी वह रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के गवाल बिघा निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है.
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई थी बैंक डकैती
बताते चलें कि शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती हुई थी. बेड़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच नकाबपोश बदमाशों ने महज 15 मिनट में 15 करोड़ का सामान लूट लिया और मैनेजर से मारपीट भी की थी. इसके बाद हवाई फायरिंग करते फरार हो गये थे. वहीं बदमाशों न सिर्फ बैंक में मौजूद लोगों को बंधक बनाया, बल्कि विरोध करने पर बैंक मैनेजर को बेरहमी से पीटा और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी. वहीं सिंगरौली मध्य प्रदेश के एएसपी सर्वप्रिया सिंन्हा ने बताया कि इस बैंक लूट कांड में फरार अन्य चार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पहचान कर छापेमारी कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.