Sasaram News : अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के बुधुआ गांव में लोकदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने फीता काटकर किया.
लोक कल्याण और समाज सुधार को समर्पित था बाबा का जीवन
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बाबा गणिनाथ भगवान शिव के मानस पुत्र और मध्यदेशीय कानू हलवाई समाज के कुलदेवता हैं. उनका जीवन लोक कल्याण और समाज सुधार के लिए समर्पित था. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए योग साधना के माध्यम से सिद्धि प्राप्त की. विधायक ने लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.
Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार
फूल-मालाओं से सजाया गया मंदिर परिसर
जयंती समारोह को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना की गई. इसके साथ ही हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
भंडारे में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और समाज के लोग उपस्थित रहे. जयंती समारोह के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन
