ऑटो ड्राइवर को पीटा

ऑटो ड्राइवर को पीटा

ऑटो ड्राइवर को पीटा संझौली़ नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले ऑटो ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर धुलाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के सुसाडी बस स्टैंड से संझौली के बीच आर-सासाराम एस���च 12 की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुसाडी बस स्टैंड से दो नाबालिग छात्रा कोचिंग करने के लिए संझौली आने के लिए एक ऑटो में सवार हुई. ऑटो चालक कुछ दूर चलने के बाद छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगा. छात्रा अपने आप को बचाने के लिए चलते ऑटो से कूद पड़ी. छात्रा को ऑटो से गिरते देखा पीछे से आ रहे चालक ने ऑटो का पीछा कर संझौली मुख्य बाजार में घेर कर पकड़ लिया. बाजार के लोगों ने ऑटो चालक की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लेकिन, ऑटो चालक अपना सही नाम पता बताने में पुलिस को गोल-गोल घूम रहा है. घायल लड़की को उपचार के बाद परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >