सासाराम : व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन अरविंद कुमार सिंह ने किया नामांकन

Sasaram News : सासाराम व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को अपना पर्चा दाखिल कर मुकाबले में एंट्री ली है. सैकड़ों समर्थकों की भीड़ ने उनके नामांकन को उत्साहपूर्ण बनाया.

Sasaram News : व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. बुधवार को नामांकन के पहले दिन अरविंद कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर मुकाबले में दस्तक दी. वे सैकड़ों किसान समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शेफाली के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से दिखा चुनावी उत्साह

अरविंद कुमार सिंह के नामांकन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी से प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी माहौल बना रहा. नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने अरविंद कुमार सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया. वहीं, प्रखंड मुख्यालय के आसपास भी दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही.

Also Read : गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग

18 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शेफाली ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने बताया कि 18 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी समेत अन्य चुनावी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.

Also Read : मोरसराय में स्व. रामप्रवेश बाबू की स्मृति में कार्यक्रम, पौधरोपण कर दी गयी श्रद्धांजलि

884 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नामांकन के पहले ही दिन एक प्रत्याशी के मैदान में उतरने के बाद अब अन्य संभावित प्रत्याशियों पर भी निगाहें टिक गई हैं. नामांकन की अंतिम तिथि तक कितने दावेदार मैदान में उतरते हैं, यह देखने वाली बात होगी. इसके बाद ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी.

Also Read : 42 बिहार बटालियन NCC कैंप में पहुंचे ग्रुप कमांडर, कैडेटों को अनुशासन और प्रशिक्षण की दी सीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >