रोहतास में राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए सुनहरा मौका, आवेदन करते ही शुरू होगी जांच

रोहतास में राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर है. प्रखंड आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पात्र लाभुक आवेदन कर सकते हैं.

Rohtas News : राशन कार्ड से किसी कारणवश वंचित रह गए पात्र परिवारों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रखंड आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग ने पात्र लाभुकों से जल्द आवेदन करने की अपील की है.

कटे हुए नाम भी जुड़ सकेंगे

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिन लाभुकों का नाम किसी कारणवश राशन कार्ड से कट गया है या जो पात्र होने के बावजूद अब तक राशन कार्ड नहीं बनवा सके हैं, वे अपने नजदीकी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आवेदन जमा करें.

आवेदन के बाद होगी जांच

एमओ ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने पर नियमानुसार जांच की जाएगी. जांच में पात्र पाए जाने वाले आवेदकों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अगले माह से मिलेगा खाद्यान्न का लाभ

उन्होंने बताया कि पात्रता की पुष्टि होने के बाद लाभुकों को अगले माह से जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत सरकारी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे.

अफवाहों से बचने और कार्यालय से संपर्क करने की अपील

एमओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रहा है. उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा राशन कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए सीधे प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से संपर्क करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >