सीएचसी में 72 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

Sasaram news. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को 72 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गयी

फोटो-16- सीएचसी में जांच करातीं महिलाएं. कोचस. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को 72 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच किया गया.इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंची गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, वीडीआरएल, यूरिन, आरएच फैक्टर, टीबी स्क्रीनिंग सहित अन्य जांच की गयी. जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की दवा मुहैया करायी गयी. इस दौरान उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया. चिकित्सकों ने प्रसव के बाद गर्भधारण से बचाव के लिए बरती जाने वाली स्थायी व अस्थायी विधि की जानकारी दी. मौके पर बीएचएम मतिऊर रहमान ताज,बीसीएम अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >