यूजी सेमेस्टर-दो परीक्षा का नियंत्रक ने किया निरीक्षण, व्यवस्था से संतुष्ट दिखे परीक्षा नियंत्रक

SASARAM NEWS.वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आयोजित यूजी सेमेस्टर-दो सत्र 2025-29 परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ लालबाबू सिंह ने शेरशाह कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

वीकेएसयू परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केंद्राधीक्षकों को दिये आवश्यक निर्देश

सासाराम ऑफिस.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आयोजित यूजी सेमेस्टर-दो सत्र 2025-29 परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ लालबाबू सिंह ने शेरशाह कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया व कदाचार मुक्त संचालन का जायजा लिया.परीक्षा नियंत्रक शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल देखकर संतुष्ट दिखे.निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये. शेरशाह कॉलेज में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रो डॉ महेंद्रनाथ पांडेय, बर्सर डॉ मुस्तफा नवाज सहित अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे.परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा संचालन व्यवस्था की सराहना करते हुए अनुशासन बनाये रखने पर जोर दिया. गौरतलब हो कि गुरुवार को दोनों पालियों में मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) की परीक्षा आयोजित की गयी. विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आर्ट्स के सोशल साइंस एवं ह्यूमैनिटीज विषयों की परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक साइंस व कॉमर्स संकाय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. परीक्षा शुरू होने से पहले ही विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी.परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गयी. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर रखवाने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया.विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को एबिलिटी एनहांसमेंट कोर्स (एइसी), 16 मई को स्किल एनहांसमेंट कोर्स (एसइसी) और 18 मई को वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) की परीक्षा आयोजित की जायेगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षा 19 से 23 मई तक संबंधित कॉलेजों में होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्रों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >