फोटो-1- विदेशी टोले में जब्त शराब के साथ तस्कर व पुलिस
अकोढ़ीगोला.
बराढ़ी गोला विदेशी टोले के पास बुधवार की रात शराब से भरा एक ऑटो जब्त हुई. पुलिस ने ऑटो से दो तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राकेश गोस्वामी ने बताया कि गुप्त सूचना पर बराढ़ी गोला विदेशी टोले के पास सड़क पर खड़ी एक ऑटो पर छापेमारी की गयी. ऑटो से 110 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. वहीं, मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मौके से शराब तस्कर विदेशी टोला निवासी पिंटू केवट का बेटा हिमांशु कुमार व धौडाढ थाना क्षेत्र के धनकढा निवासी दूधनाथ सिंह के बेटा बिशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपितों पर थाना कांड संख्या 507/25 में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
