रोहतास: बिक्रमगंज में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई जिम्मेदारी, अखिलेश्वर कुमार बने प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी

सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार को बिक्रमगंज का नया प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जानिए इससे शिक्षा व्यवस्था में क्या सुधार होंगे।

Transfer Posting : बिक्रमगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार को प्रखंड का प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है. इसकी जानकारी अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने दी. उनके प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी बनने से प्रखंड की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जतायी जा रही है.

शिक्षा व्यवस्था की निगरानी की संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अखिलेश्वर कुमार प्रखंड के विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन समेत अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी.

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ : SDO

अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अखिलेश्वर कुमार को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने से प्रखंड की शैक्षणिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने में मदद मिलेगी. उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा. उनके पदभार संभालने के बाद विद्यालयों की निगरानी और सरकारी शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है.

बिक्रमगंज प्रखंड के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार की तस्वीर | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >