टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप बनेंगे DSP, जानिए खेल कोटे से कैसे चमकी रोहतास के लाल की किस्मत

Akash Deep Appointed DSP News : रोहतास जिले के बड्डी गांव निवासी और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप को बिहार सरकार ने डीएसपी पद की बड़ी सौगात दी है. उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 के तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने गृह विभाग को अनुशंसा भेज दी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Akash Deep Appointed DSP News (सुजीत कुमार): रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव से इस वक्त खेल जगत को पूरी तरह गदगद कर देने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले रोहतास के लाल आकाश दीप को बिहार सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार योगदान और देश का मान बढ़ाने के लिए उन्हें बिहार पुलिस में सीधे पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त करने की आधिकारिक अनुशंसा कर दी है. इस बड़ी खबर के सामने आते ही पूरे रोहतास जिले में दिवाली जैसा जश्न शुरू हो चुका है.

Also Read: पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर के चक्रव्यूह में उलझे दिग्गज; कई पंचायतों में सीटों का वर्ग बदलने से नेताओं की बढ़ी टेंशन

सरकारी मुहर और चयन समिति का फैसला

सामान्य प्रशासन विभाग और राज्य सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026’ के तहत यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. इस संबंध में विभाग ने बकायदा गृह विभाग को आधिकारिक पत्र भेजकर आगे की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है. गठित उच्च स्तरीय चयन समिति ने आकाश दीप की खेल प्रतिभा, उनकी मेहनत और देश के प्रति समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से उनके नाम की सिफारिश डीएसपी पद के लिए की है, जो खेल कोटे का सबसे प्रतिष्ठित पद माना जाता है.

Also Read: नवादा में पुश्तैनी जमीन के लिए सगे भाई ने लाठी-डंडों से हमला कर फोड़ा सिर; बीच-बचाव करने आई भाभी को भी पीटा

इंग्लैंड और एशियन गेम्स में दिखाया था जलवा

स्वर्गीय रामजी सिंह के पुत्र और सीमित संसाधनों के बीच संघर्ष कर राष्ट्रीय टीम का सफर तय करने वाले आकाश दीप का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की दो बड़ी उपलब्धियों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है:

  1. भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला: वह साल 2025 में इंग्लैंड की धरती पर आयोजित बेहद प्रतिष्ठित भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के मुख्य सदस्य रहे थे.
  2. 19वें एशियाई खेल: चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को मेडल दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी.

Also Read: सासाराम में 55 करोड़ के मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक ICU और डायलिसिस वार्ड तो तैयार, पर इस बड़ी कमी से फंसा पेच

गांव से लेकर शहर तक बंटी मिठाइयां

आकाश दीप की इस ऐतिहासिक सफलता और पुलिस के बड़े पद पर बहाली की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव बड्डी सहित सासाराम और शिवसागर के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

स्थानीय खेल संघों, युवाओं और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट और खेल मैदानों पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर इस पल को लाइव सेलिब्रेट किया. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार सरकार के इस कड़े और सराहनीय कदम से राज्य के अन्य सुदूर ग्रामीण इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक नया हौसला मिलेगा और वे भी देश-दुनिया में सूबे का नाम लाइव रोशन करने के लिए मैदान पर पसीना बहाएंगी. अब जिलेवासियों को उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब आकाश दीप खाकी वर्दी और कंधे पर स्टार लगाकर अपने गृह जिले की धरती पर कदम रखेंगे.

Also Read: बिहार सब-जूनियर हैंडबॉल में बड़ा उलटफेर: पटना, सारण समेत 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में; मेजबान रोहतास को लगा तगड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >