सासाराम में पीएम पोषण योजना कार्यालय से गायब कर्मी पर कार्रवाई, DEO ने काटा एक दिन का वेतन; 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

सासाराम के पीएम पोषण योजना कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के औचक निरीक्षण ने कार्य संस्कृति की पोल खोल दी. निरीक्षण में अधिकांश कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद डीईओ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

Sasaram DEO PM Poshan Yojana Inspection : रोहतास जिले के सासाराम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने शुक्रवार को पीएम पोषण योजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कार्य संस्कृति की हकीकत सामने आ गई. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में केवल परिचारी किशुन राम मौजूद मिले, जबकि अन्य सभी कर्मी अनुपस्थित पाए गए. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

सुबह करीब 10.05 बजे किए गए इस निरीक्षण में जब डीईओ कार्यालय पहुंचे, तो अधिकांश सीटें खाली थीं. इससे साफ संकेत मिला कि समय पर उपस्थिति और कार्य अनुशासन का पालन नहीं किया जा रहा है.

Sasaram News : अनुपस्थित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई

स्थिति को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किशुन राम को छोड़कर बाकी सभी अनुपस्थित कर्मियों का 10 जुलाई का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया. यह कदम विभाग में अनुशासन कायम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

साथ ही सभी अनुपस्थित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपनी अनुपस्थिति का स्पष्ट कारण बताने का निर्देश दिया गया है. डीईओ ने साफ कहा है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय नियमों के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी.

PM Poshan Yojana : कार्य संस्कृति सुधारने पर जोर

डीईओ मदन राय ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ काम करना बेहद जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कर्मचारियों में अनुशासन और जवाबदेही बनी रहे.

सासाराम में हुए इस औचक निरीक्षण ने सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डीईओ की इस सख्ती से यह संदेश साफ है कि अब लापरवाही पर सीधी कार्रवाई होगी. आने वाले दिनों में ऐसे निरीक्षण और कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read : होमगार्ड की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, केस निष्पादन के नाम पर पैसे मांगने वाला जवान गिरफ्तार; कैमूर में रिश्वतखोरी का खेल उजागर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md aarif khan

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >