SASARAM NEWS.दिनारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के समीप आरा-मोहनियां नेशनल हाइवे किनारे एक अधकटा अज्ञात शव बरामद किया गया है. शव पुरुष का है या महिला का, इसकी पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों के अनुसार शव का घुटने से ऊपर का हिस्सा गायब है.
दिनारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के समीप आरा-मोहनियां नेशनल हाइवे किनारे एक अधकटा अज्ञात शव बरामद किया गया है. शव पुरुष का है या महिला का, इसकी पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों के अनुसार शव का घुटने से ऊपर का हिस्सा गायब है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को पॉलिथीन में लपेटकर सुरक्षित रखा गया है और एफएसएल टीम को सूचना दी गयी है. जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.पुलिस स्थानीय स्तर पर पहचान की कोशिश कर रही है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.