डालमियानगर से एक फरार वारंटी गिरफ्तार

SASARAM NEWS.डालमियानगर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है.

डालमियानगर.

डालमियानगर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी गिरफ्तार हुआ है. डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र विनोद कुमार पुराने मामले में फरार चल रहा था. पुलिस की कई बार दबिश देने के बाद भी न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने घर में छिपा है. सूचना का सत्यापन व कार्रवाई को लेकर सीआरपीएफ व डालमियानगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >