सासाराम के 41 निजी स्कूलों को शो-कॉज नोटिस, बैठक में शामिल नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी

Sasaram News : सासाराम में लापरवाही बरतने वाले 41 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने जारी किया शो-कॉज नोटिस, मान्यता रद्द करने की दी चेतावनी. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

Sasaram News : कार्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सासाराम प्रखंड के 41 निजी स्कूलों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. पत्रांक 2429 के माध्यम से जारी नोटिस में संबंधित स्कूलों के प्रबंधक, संचालक, प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य को 10 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, रोहतास में स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

जिला स्तरीय बैठक में नहीं पहुंचे स्कूलों के प्रतिनिधि

नोटिस के अनुसार इंस्पायर अवार्ड मानक एवं अपार आईडी निर्माण की समीक्षा को लेकर मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना, रोहतास कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी थी. आरोप है कि सूची में शामिल स्कूलों के प्रबंधक अथवा उनके प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए. साथ ही संबंधित विद्यालयों में इंस्पायर अवार्ड मानक एवं अपार आईडी निर्माण का कार्य भी शत-प्रतिशत पूरा नहीं पाया गया.

स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने का निर्देश

विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, रोहतास की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की चेतावनी

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित स्कूल निर्धारित तिथि और समय पर स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी स्वीकृति अथवा मान्यता रद्द करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी. इससे निजी स्कूल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है.

Also Read : सासाराम में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गयी टीम पर ग्रामीणों का हमला, महिला जवान समेत दो घायल

इन स्कूलों को मिला है शो-कॉज नोटिस

शो-कॉज नोटिस पाने वाले स्कूलों में हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल, रिदम फाउंडेशन स्कूल, दिल्ली एजुकेशनल पब्लिक स्कूल, गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, हार्वर्ड इंग्लिश स्कूल, किशोर भारती पब्लिक स्कूल, आरबीएस पब्लिक स्कूल, पार्थिव इंग्लिश स्कूल, डेडिकेटेड पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स स्कूल, सेंट एनीज स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, प्रबुद्ध विद्यालय, सेंट माइकल्स एकेडमी, बुद्धा मिशन स्कूल, बाल विकास विद्यालय, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल, बाल प्रतिभा पब्लिक स्कूल, जीएस किड्स गार्डन, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बाल भारती पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, ब्राइट करियर पब्लिक स्कूल, एमराल्ड हेरिटेज स्कूल, आयांश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रीनवुड एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल, गंगोत्री पब्लिक स्कूल, जेन फाउंडेशन स्कूल, मार्गदर्शन फाउंडेशन एकेडमी, डीएवी पब्लिक स्कूल सासाराम, विजन पब्लिक स्कूल, ईश्वरचंद्र विद्यासागर एकेडमी, सर्वोदय एकेडमी, सेंट लॉरेंस स्कूल, शिव गंगा बेबी गार्डन स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी, एप्पल ट्री प्ले स्कूल, बीसीएस ग्लोबल स्कूल और हिल रूट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं.

Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >