कार से 37 कार्टन शराब बरामद, गाड़ी जब्त

SASARAM NEWS.नटवार थाना पुलिस ने क्षेत्र के राजपुर से रविवार की देर रात करीब एक बजे एक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. नटवार थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.

दिनारा.

नटवार थाना पुलिस ने क्षेत्र के राजपुर से रविवार की देर रात करीब एक बजे एक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. नटवार थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान तस्कर पुलिस को देखते ही करीब 50 मीटर पहले अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये.पुलिस ने वाहन संख्या यूपी 62 एएस 0829 की तलाशी ली, जिसमें कुल 341.67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. जब्त शराब में एटपीएम के 28 कार्टन, किंग फिशर कैन बीयर के सात कार्टन और रॉयल स्टेज के दो कार्टन शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन अज्ञात तस्करों और वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >