12 पार्षदों ने मेयर से मांगा स्पष्टीकरण

मेयर पर बोर्ड की बैठकों में अनियमितता व पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप

मेयर पर बोर्ड की बैठकों में अनियमितता व पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप 72 घंटे के अंदर जवाब नहीं देने पर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने दी चेतावनी फोटो-28-नगर निगम सासाराम प्रतिनिधि, सासाराम नगर नगर निगम सासाराम के 12 वार्ड पार्षदों ने मेयर काजल कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की है. पार्षदों ने पत्र में कहा है कि यदि 72 घंटे के अंदर जवाब नहीं दिया गया, तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जायेगी. पार्षदों का आरोप है कि बोर्ड की बैठक में जो एजेंडा वे लोग देते हैं, उसे शामिल नहीं किया जाता है. योजना चयन के दौरान मेयर द्वारा पद और शक्ति का दुरुपयोग किया जाता है. साथ ही बिना कार्य के भुगतान से संबंधित संचिकाओं पर हस्ताक्षर कराये जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिसे नगरपालिका अधिनियम के खिलाफ बताया गया है. पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस पूरे मामले पर 72 घंटे के अंदर जवाब दिया जाये, अन्यथा इसे उच्च स्तर पर शिकायत के लिए भेजा जायेगा. इस पत्र पर वार्ड संख्या 24 की पार्षद आरिशा हुसैन, वार्ड संख्या 44 की केला देवी, वार्ड संख्या 45 के अनुज कुमार, वार्ड संख्या 07 के अमित कुमार, वार्ड संख्या 23 के राजेश कुमार, वार्ड संख्या 30 की धनकेसरी देवी, वार्ड संख्या 21 की गुलशन अफरोज, वार्ड संख्या 26 के मो हाफिज, वार्ड संख्या 04 के अजाद राम, वार्ड संख्या 13 की सुनीता सिंह, वार्ड संख्या 17 की सुकांति सिंह और वार्ड संख्या 09 की दसमातो देवी ने सहमति दी है. लुटेरों की गैंग फिर से सक्रिय इस मामले पर मेयर काजल कुमारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लुटेरों की गैंग फिर से सक्रिय हो गयी है. ये लोग चाहते हैं कि निगम की अधिसूचना को दरकिनार कर इनके कहने पर नया नियम बनाया जाये और इन्हें खुली लूट की छूट दी जाये. उन्होंने कहा कि जब तक वह पद पर हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जायेगा. मेयर ने कहा कि नगर निगम के कार्यों का संचालन बोर्ड की बैठकों और नियमों के अनुसार ही किया जाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि ये लोग किस अधिकार के तहत उनसे स्पष्टीकरण मांग रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >