रोहतास में शराब माफिया के शिकार बने पुलिस वाले, छापेमारी करने गई टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

Sasaram Crime News: रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किया गया. अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर कुछ लोगो ने हमला किया.घटना में एक अधिकारी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गई. आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है.

Sasaram Crime News:(वीरेंद्र कुमार) रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला. शराब माफियाओं ने पुलिस कर्मियों को देखते ही उन पर हमला किया. घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है. जिसके बाद सूचना के आधार पर संझौली पुलिस की टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी देखते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

हमले में अधिकारी घायल, प्राथमिक उपचार कराया गया

हमले के दौरान एक पुलिस अधिकारी के माथे में चोट लग गई. घायल अधिकारी का तत्काल इलाज कराया गया. हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया.

इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. हमले के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है.

आरोपितों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एसपी ने लिया संज्ञान, करेंगे जांच

घटना को गंभीरता से लेते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है. जानकारी के अनुसार वे जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और पूरे मामले की समीक्षा करेंगे. एसपी के निर्देश के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी. घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस सतर्क हो गई है और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस मामले पर बनी हुई है.

Also Read: बक्सर के ईसापुर क्रिकेट फाइनल में यूपी की अरंगी टीम का धमाका, 26 रन से जीतकर बनी चैंपियन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >