Sarkari Naukri: बिजली कंपनी में 2600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

Sarkari Naukri: बिहार की बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) द्वारा 2600 से अधिक रिक्त पदों पर नियमित भर्ती के लिए आवेदन की नई तारीख घोषित कर दी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन 20 जून से शुरू होगा.

Sarkari Naukri: बिहार की बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) द्वारा 2600 से अधिक रिक्त पदों पर नियमित भर्ती के लिए आवेदन की नई तारीख घोषित कर दी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन 20 जून से शुरू होगा. जिसकी अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई है. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2024 से शुरू होने वाला था. लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से स्थगित करना पड़ा था.

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) और इसकी सहयोगी कंपनियों में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए विभाग द्वारा अधिसूचना मार्च में ही जारी कर दी गई थी. इस अधिसूचना के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड C के 2000, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 300 और कॉरेस्पांडेंस क्लर्क के 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर करना है. विभाग का नोटिफिकेशन भी इसी वेबसाइट पर मिलेगा.

इन पदों पर भर्ती

  • टेक्नीशियन ग्रेड C- 2000
  • करेंस्पॉन्डेंस क्लर्क- 150
  • स्टोर असिस्टेंट- 80
  • जूनियर अकाउंट्स क्लर्क- 300
  • जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- 40
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 40
  • कुल पद- 2610

आवेदन फीस

जनरल, ईबीसी और बीसी- 1500 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग- 375 रुपये

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

टेक्निकल ग्रेड C– इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो साल का आईटीआई डिप्लोमा किया होना चाहिए. इस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 37 साल निर्धारित की गई है.

जूनियर अकाउंट्स क्लर्क– इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. इस पद के लिए भी उम्र सीमा 18 से 37 साल निर्धारित की गई है.

कॉरेस्पांडेंस क्लर्क/स्टोर असिस्टेंट– उम्मीदवार किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. न्यूनतम उम्र सीमा 21 और अधिकतम 37 साल निर्धारित की गई है.

जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेईई जीटीओ– उम्मीदवार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए. इस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 37 साल के बीच निर्धारित की गई है.

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (जीटीओ)– इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई किया होना चाहिए. बीसी और ईबीसी को मार्क्स में 5 फीसदी और एससी/एसटी को 10 फीसदी की छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) और इसकी सहयोगी कंपनियों में रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसमें क्वॉलिफाइंग मार्क्स अनारक्षित वर्ग के लिए 40, बीसी के लिए 36.5, ईबीसी के लिए 34, एससी/एसटी व महिलाओं के लिए 32 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >