Chhapra News : डॉक्टर को दिखाने जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, गयी जान

Chhapra News : थाना क्षेत्र के अलोनी मजलिसपुर मुख्य मार्ग पर पोहिया मिडिल स्कूल के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित सुधा दूध का पिकअप वैन ने एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

गड़खा.

थाना क्षेत्र के अलोनी मजलिसपुर मुख्य मार्ग पर पोहिया मिडिल स्कूल के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित सुधा दूध का पिकअप वैन ने एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वही चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक थाना क्षेत्र के कुचाव गांव निवासी स्व. नाथु राय के 58 वर्षीय पुत्र राम सुरेश राय है, जो अपने स्वास्थ्य की जांच करने के लिए अलोनी बाजार पर डॉक्टर के पास जा रहा था. तभी मीनापुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से रौंदते हुए आगे बढ़ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद वाहन चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर तथा वहां को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों ने पुलिस से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने और जल्द से जल्द चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >