ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

थानाक्षेत्र के पियरपुरवां में अपने ससुराल आये एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनांक मौत हो गयी.

मढ़ौरा. थानाक्षेत्र के पियरपुरवां में अपने ससुराल आये एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनांक मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार जवईनिया निवासी 30 वर्षीय राज कुमार शर्मा मढ़ौरा थानाक्षेत्र के पियरपुरवां निवासी गांधी शर्मा के यहां ससुराल आया था. वह रविवार को मिर्जापुर बाजार से खरीदारी करके ससुराल लौट रहा था. जैसे ही वह गोबरहिया पुल के पास पहुंचा था एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उसे तेजी से ठोकर मार दिया. दुर्घटना में बाइक सवार राज कुमार शर्मा बुरी तरह से घायल हो गया. जख्मी को अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा लाया गया जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गयी. इधर युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया. छठ पर्व के अवसर पर हुई इस दुर्घटना से गांव में भी मातम पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >