पोखरे में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के शोभे परसा गांव स्थित पोखरा में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी.

परसा. स्थानीय थाना क्षेत्र के शोभे परसा गांव स्थित पोखरा में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान नवादा जिला के गोंदापुर थाना क्षेत्र के पुरानी बेलदारी बदौनी गांव निवासी लिटोरी माझी का 35 वर्षीय पुत्र शंभु मांझी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनुज कुमार, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के अनुसार, मृतक शंभु माझी लगभग तीन सप्ताह पूर्व अपनी मां गिरजा देवी पत्नी पूनम देवी और दो छोटे-छोटे पुत्रों में पवन कुमार व गुंजन कुमार के साथ शोभे परसा गांव के चवर स्थित प्रगति ईंट भट्टे पर मजदूरी करने आया था. सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह पास के पोखरे में नहाने गया, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >