saran news. सोंधी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवकी की मौत

मांझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर खुर्द गांव के समीप हुआ हादसा, मृतक मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार सिंह है

मांझी .थाना क्षेत्र के माड़ीपुर खुर्द गांव के समीप स्थित सोंधी नदी में नहाने के दौरान डूबने से शनिवार को एक युवक की मौत हो गयी. युवक के सोंधी नदी में फिसलकर गिरने तथा डूबने से मौत होने की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. ग्रामीणों ने तत्काल नदी से उसे ढूंढ निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार सिंह है. परिजनों ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई एक सड़क दुर्घटना में मृतक के पिता की दर्दनाक मौत हो गई थी तथा चार वर्ष पूर्व अज्ञात बीमारी से उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था. इससे पहले मृतक की बहन की भी मौत हो गई थी. मृतक अपने माता पिता की मृत्यु के बाद अपने छोटे भाई मोहित के साथ माड़ीपुर खुर्द में अपने मामा विक्की कुमार सिंह के यहां रहता था. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना के बाद उसके पूरे गांव में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >