दरियापुर. प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार में सोमवार को एक बाइक सवार ने छठ व्रती नागेश्वर साह स्व गया सिंह के पुत्र को ठोकर मार दी. वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया. परिजन उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना के समय मृतक अपने घर पर छठ माता का प्रसाद बना रहा था और शौच करने के लिए घर के सामने भेलदी दिघवारा पथ पार कर रहा था. बाइक चालक घटना के बाद फरार हो गया. मृतक के दो पुत्र हैं. इस दुर्घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
