Chhapra News : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Chhapra News : थाना क्षेत्र के बहमारर गांव के रहने वाले अरविंद कुमार मलिक की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत हो गयी. बुधवार की सुबह जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया.

परसा. थाना क्षेत्र के बहमारर गांव के रहने वाले अरविंद कुमार मलिक की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत हो गयी. बुधवार की सुबह जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि आठ माह पूर्व अरविंद कुमार मलिक रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु गया था. वह बेंगलुरु जिले के मलूर थाना क्षेत्र के वसेली रेडी स्थित एसएलभी एग्री टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था. काम करने के दौरान 24 फरवरी 2025 को अचानक काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. अरविंद के शव को देखते ही उसकी मां लक्ष्मी देवी, भाई नितिन कुमार मलिक और सचिन कुमार मलिक, पिता जितेंद्र मलिक, चाचा रविंद्र कुमार मलिक, उपेंद्र कुमार मलिक, नागेंद्र कुमार मलिक सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में मातम छा गया और ग्रामीण भी दुखी नजर आए. अरविंद की अचानक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >