सारण के योगियां हाईस्कूल में कजरी महोत्सव, छात्राओं ने किया सामूहिक कजरी गायन

योगियां के रामनंदन हाईस्कूल में कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने पारंपरिक कजरी गीतों का सामूहिक गायन कर मनमोहक प्रस्तुति दी. यह कार्यक्रम भोजपुरी संस्कृति के महत्व को उजागर करता है.

Ram Nandan High School: रसूलपुर थाना क्षेत्र की असहनी पंचायत के रामनंदन हाईस्कूल योगियां में शनिवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया. शनिवारीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. छात्राओं ने वाद्य वादन के साथ पारंपरिक कजरी गीतों का सामूहिक गायन किया.

पारंपरिक कजरी गीतों से गूंजा विद्यालय परिसर

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने ‘झूला लागे कदम की डाढ़ी’, ‘झूले राधा नंद किशोर’ जैसे पारंपरिक कजरी गीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी. गीत और वाद्य वादन के माध्यम से छात्राओं ने भोजपुरी लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की.

भोजपुरी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है कजरी

महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक लाल बाबू यादव ने कहा कि कजरी गायन भोजपुरी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. सावन महीने में कजरी गायन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि कजरी गायन हमारी खुशहाल सामाजिक जीवन शैली और लोक परंपराओं का संकेत है.

प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा रही है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए संगीत शिक्षक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत है, ताकि लोक संस्कृति और पारंपरिक गीतों से नई पीढ़ी को जोड़ा जा सके.

छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग

शिक्षक रामेश्वर गोप के नेतृत्व में आयोजित कजरी गायन और वादन में प्रीति कुमारी, कृति कुमारी, खुशी कुमारी, तमन्ना, अर्पना, सलोनी, शालू, नीशु, पल्लवी सहित अन्य छात्राओं ने मुख्य रूप से भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रशांत कुमार ने किया.

मौके पर राजकुमारी, श्रेया, लूसी, विजय कुमार, राजेश, मनोज, सामर्थ्य सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >