Saran News : सड़क निर्माण के 55 प्रोजेक्ट पर जारी हुए वर्क ऑर्डर, 20 दिन बीतने के बाद भी काम बंद

Saran News : छपरा नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव और कीचड़ से त्रस्त आम जनता को राहत देने के लिए जिन योजनाओं की शुरुआत होनी थी, वे अभी तक फाइलों और नोटिसों के खेल में उलझी पड़ी हैं.

छपरा. छपरा नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव और कीचड़ से त्रस्त आम जनता को राहत देने के लिए जिन योजनाओं की शुरुआत होनी थी, वे अभी तक फाइलों और नोटिसों के खेल में उलझी पड़ी हैं. नगर निगम द्वारा पखवाड़े भर पहले 55 योजनाओं के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था, लेकिन अभी तक अधिकांश संवेदकों ने कार्य आरंभ नहीं किया है.

नगर निगम बोर्ड द्वारा पहले चरण में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से 95 योजनाओं को मंजूरी दी गयी थी. इनमें से 55 योजनाओं के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया, जबकि 24 योजनाएं रिटेंडर में चली गयीं क्योंकि उनके लिए कोई भी संवेदक सामने नहीं आया. सूत्रों का मानना है कि इसके पीछे जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान और अंदरूनी गेम जिम्मेदार है. जैसे ही जिलाधिकारी ने नगर निगम की योजनाओं की समीक्षा शुरू की, निगम प्रशासन ने 40 संवेदकों को नोटिस जारी कर दिया. उनसे पूछा गया है कि वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद उन्होंने अब तक कार्य प्रारंभ क्यों नहीं किया.

भगवान बाजार और गुदरी कॉलेजिएट रोड की योजनाएं भी अटकी

शहर की दो प्रमुख योजनाएं भगवान बाजार थाना रोड और गुदरी कॉलेजिएट रोड के सड़क और नाला निर्माण कार्य, नगर विकास विभाग की स्वीकृति के अभाव में अटके पड़े हैं. विभाग से कॉऑपरेटिव स्टेटस नहीं मिलने के कारण यह कार्य और विलंबित हो सकता है. इंजीनियरों के अनुसार, इसमें अभी 15-20 दिन और लग सकते हैं.

चार जुलाई को खुलने वाले टेंडरों पर निगाहें

शहर के अन्य जलजमाव प्रभावित इलाकों की 24 योजनाएं फिर से रिटेंडर की गयीं हैं, जिनके टेंडर चार जुलाई को खुलने हैं. अब देखना यह है कि कितनी योजनाओं के लिए वैध बोलियां आती हैं, या फिर से रिटेंडर का खेल चलेगा.

कुछ जगहों पर शुरू हुआ काम

नगर निगम इंजीनियरों के अनुसार, जिन वार्डों में काम की शुरुआत हुई है उनमें वार्ड संख्या 24, 34 और 45 शामिल हैं. शेष स्थानों पर या तो संवेदकों ने काम शुरू नहीं किया है या फिर एग्रीमेंट और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई हैं. ऐसे मामलों की संख्या 15 बतायी जा रही है.

95 योजनाओं के लिए निकाला गया था टेंडर

95 योजनाओं के लिए टेंडर निकाला गया था. इनमें से 55 योजनाओं का टेंडर सफल रहा और उनके लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया. शेष 24 ग्रुप में रिटेंडर की प्रक्रिया जारी है. जिन संवेदकों ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है, उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. कुछ मामलों में मुख्य अभियंता की स्वीकृति लंबित है, स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जायेगा. बिंदु भूषण, कार्यपालक अभियंता, नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >