Saran News : महिला संवाद कार्यक्रम में सेविकाओं ने मानदेय व संसाधन की कमी पर जतायी नाराजगी

Saran News : शहर के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं.

मशरक. शहर के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. रायपुर की महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साह और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मिल्ली बनर्जी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों जैसे नारी शक्ति वंदना अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण, पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को समर्थन देने की अपील भी की गयी. हालांकि, इस अपील के दौरान कई सेविकाओं ने विरोधाभास जताते हुए सवाल उठाये. सेविकाओं ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली सरकार ने अब तक संतोषजनक मानदेय नहीं दिया है. इसके अलावा विभागीय साधन-संसाधनों की कमी, सुविधाओं का अभाव और अन्य कई रोजमर्रा की समस्याओं को भी उन्होंने सामने रखा. सेविकाओं को उनके समस्याओं के समाधान के लिए ‘नमो ऐप’ का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया, जिसके माध्यम से वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी समस्या पहुंचा सकती हैं. कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री गायत्री देवी, विधानसभा संयोजक धीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, महंथ राकेश सिंह, सेविका संघ की अध्यक्ष मधुरानी सिन्हा सहित सैकड़ों सेविकाएं उपस्थित थीं. उधर, संवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सेविकाओं में नाराजगी देखने को मिली. वे कह रही थीं कि विभागीय बैठक के नाम पर यह राजनीतिक महिला संवाद था और संख्या के अनुसार बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं की गयी थी, जिससे अधिकांश सेविकाओं को घंटों खड़े रहकर कार्यक्रम में शामिल होना पड़ा. इस कारण आयोजन स्थल पर नाराजगी का माहौल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >