chhapra news : खिली धूप तो खिले मूर्तिकारों के चेहरे, निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

chhapra news : बसंत पंचमी आगामी दो फरवरी को है. इसको लेकर प्रखंड के कुम्हार मां सरस्वती की मूर्तियों के निर्माण में जुट गये हैं.

दिघवारा. बसंत पंचमी आगामी दो फरवरी को है. इसको लेकर प्रखंड के कुम्हार मां सरस्वती की मूर्तियों के निर्माण में जुट गये हैं. नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कुम्हारों ने मूर्तियों के निर्माण की रफ्तार को बढ़ा दिया है. लंबी अवधि के ठंड के बाद धूप खिलने से मूर्तिकारों के चेहरे खिल गये हैं. नगर के आंबेडकर चौक, पूर्वी ढाला, बसतपुर और सैदपुर में मूर्तिकारों ने मूर्तियों को रंगना शुरू कर दिया है. धूप खिलने से मूर्ति निर्माण की गति भी तेज हुयी है. ग्रामीण क्षेत्रों के मूर्तिकारों ने मूर्तियों की रंगायी शुरू कर दी है. जगह-जगह मूर्तिकारों के परिजनों ने भी कार्यों में सहयोग देना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि जनवरी माह के शुरू के तीन सप्ताह में ठंड अधिक बढ़ने व धूप नहीं खिलने से मूर्तिकारों की परेशानी बढ़ गई थी जिसके बाद मौसम की प्रतिकूलता से मूर्तिकार काफी परेशान थे. अब धूप खिलने से एक बार फिर मूर्तियों की निर्माण की गति अचानक तेज हुई है.धूप खिलने से मूर्तियों की बिक्री भी बढ़ी है जिससे मूर्तिकारों का उत्साह काफी बढ़ा है. मूर्तिकारों का कहना है कि अब चंद दिन शेष रह गये हैं, ऐसे में लंबित कार्यों को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >