निगम के सफाईकर्मी जगायेंगे मतदाताओं के बीच मतदान का अलख

मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए अब सफाईकर्मी भी मैदान में उतर गये हैं. अपने गीत संगीत और शानदार स्लोगन से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे.

छपरा. मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए अब सफाईकर्मी भी मैदान में उतर गये हैं. अपने गीत संगीत और शानदार स्लोगन से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे. नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक जाने और मतदान करने का अलख छपरा नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा जगाया जायेगा. इसको लेकर रविवर को स्वीप कोषांग द्वारा छपरा नगर निगम के सफाई कर्मियों को मतदाता शपथ दिलायी गयी. चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.

सफाईकर्मियों ने लिया संकल्प

इसी क्रम में रविवार को नगर निगम के सफाईकर्मियों को स्वयं मतदान करने का शपथ दिलाया गया, साथ ही साथ उन्हें अपने-अपने निर्धारित वार्ड में सफाई कार्य करने के साथ घूम-घूम कर मतदाताओं को आगामी छह नवंबर के दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करने का संकल्प लिया.

सफाई भी, स्लोगन भी और जागरूकता भी

इस संबंध में नोडल पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि छपरा नगर निगम के परिक्षेत्र में 45 वार्ड है जिसमें सैकड़ों सफाईकर्मी प्रतिदिन सफाई करने का कार्य करते हैं. उनके द्वारा मतदाताओं के बीच घर-घर पहुंचकर आगामी छह नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान सफाई कर्मियों द्वारा किया जायेगा. सफाई करने गीत संगीत, स्लोगन आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >