छपरा. कार्यकारी निदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के पत्र के आलोक में 69वां नेशनल स्कूल गेम के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय वॉलीबॉल बालक अंडर- 14, 17 व 19 प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन स्थानीय जिला स्कूल खेल मैदान छपरा सारण शुरू हुआ. जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. वॉलीबॉल खेल संयोजक किशोर कुणाल के अनुसार बिहार की नौ प्रमंडल की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं. पटना, तिरहुत, मगध, मुंगेर, भागलपुर, कोसी, दरभंगा तथा सारण के साथ ही साथ एकलव्य राज्य स्तरीय आवासीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है. यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से दो नवंबर तक कुल चार दिनों तक खेली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
