JPU Vocational Admission 2026: वोकेशनल कोर्स में दूसरे चरण का नामांकन कल से, 22 अगस्त तक आवेदन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में वोकेशनल कोर्सेस में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. छात्र 22 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

JPU Vocational Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित वोकेशनल कोर्स में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू होगी. इस संबंध में विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आठ अगस्त को पूरी हो चुकी है. इसके बाद रिक्त बची सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

18 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

दूसरे चरण में नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं 18 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर जाकर नामांकन फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

फॉर्म में सभी कॉलम को सही तरीके से भरने के साथ ईमेल आइडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा. 22 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन सूची जारी की जाएगी. इसके आधार पर संबंधित कॉलेजों में विद्यार्थियों का दाखिला होगा. नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर भी उपलब्ध करा दी गयी है.

इन कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स में दाखिला

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा और सीवान के तीन कॉलेजों में विभिन्न वोकेशनल विषयों की पढ़ाई होती है. छपरा के राजेंद्र कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी और बीएमसी कोर्स संचालित हैं.

गंगा सिंह कॉलेज में बीसीए, बीबीए तथा इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज की पढ़ाई होती है. वहीं सीवान के डीएवी कॉलेज में बीसीए कोर्स संचालित किया जा रहा है.

कई विषयों में 50 से 60 फीसदी सीटें रिक्त

पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अधिकतर वोकेशनल विषयों में 50 से 60 फीसदी तक सीटें रिक्त रह गयी हैं. इन्हीं रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गयी है.

पहले चरण में नामांकित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले चरण में जिन विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है, उनकी कक्षाएं सभी संबंधित कॉलेजों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित की जा रही हैं. दूसरे चरण में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं भी कॉलेज स्तर पर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >