भगवान विश्वकर्मा पूजन की तैयारियों में जुटे लोग, छपरा रेलवे स्टेशन समेत इन जगहों पर होगी पूजा

17 सितंबर को मनाई जाने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है. शहर के बाज़ार सजने लगे हैं और लोग भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों और सजावट सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. विभिन्न संस्थानों और यार्डों में भी पूजा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

Vishwakarma Puja 2026 : शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर लोग में उत्साह है. 17 सितंबर को आयोजित होने वाली इस पूजा को लेकर लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं. विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर के बाजार भी दिन भर गुलजार दिख रहे हैं. कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. वहीं सजावट सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ हो रही है.

मिठाई व फल की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं. कई दुकानों में तो मिठाई के लिए एडवांस आर्डर भी दिया गया है. खासकर लड्डू की डिमांड इस दिन अधिक रहती है. कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराया जायेगा.

छपरा शहर में इन जगहों पर होगी Vishwakarma Puja

शहर के विभिन्न आइटीआइ संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित होगी. सभी प्रमुख आइटीआइ संस्थानों में भगवान की मूर्ति स्थापित करके विशेष पूजा की जायेगी. इसके अलावे अन्य स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से होगी.

शहर के विभिन्न वाहन दुकानों व गराजों में विश्वकर्मा पूजा की धूम रहेगी. विश्कर्मा पूजा को लेकर विभिन्न निर्माण व मशीनरी केंद्र भी जगमग रहेंगे. लोगों द्वारा विभिन्न यंत्रों की भी पूजा की जायेगी.

छपरा रेलवे जंक्शन के विभिन्न यार्डों में भी पूजा को लेकर उत्साह दिख रहा है. मोटर मैकेनिक भी अपने दुकानों को सजा रहे हैं. वहीं अपने वाहनों की सर्विसिंग तथा उसकी धुलाई करने के लिए भी सर्विस सेंटर पर दिन भर लोगों की भीड़ दिख रही है.

शहर के विभिन्न स्थानों पर मूर्तिकारों द्वारा बनायी गयी विश्कर्मा की मूर्ति खरीदने के लिए भी लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. इस दिन वाहनों की भी लोग पूजा करते हैं.

क्या है मान्यता

मान्यता है कि पौराणिक काल में देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और महलों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया था. भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है. इस दिन भगवान की सवारी हाथी की भी लोग पूजा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >