सारण के लहलादपुर में 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण में स्वतंत्रता दिवस के दिन 17 वर्षीय युवक रोहित कुमार की हत्या से सनसनी फैल गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Murder in Saran: सारण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां क्षेत्र के लोग कार्यक्रमों में व्यस्त थे, वहीं जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में 17 वर्षीय युवक की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सहाजितपुर-एकमा मुख्य सड़क स्थित बलुआपर के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. प्रशासन के प्रयास के बाद सड़क जाम हटाया गया.

घर से बुलाकर ले गया था आरोपी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगौछिया गांव निवासी जिउत राम के 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को उसी गांव का आकाश कुमार शुक्रवार की शाम अपने दोस्तों के साथ घर से बुलाकर ले गया था. देर रात तक रोहित के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

शनिवार सुबह मिला युवक का शव

शनिवार की सुबह रोहित का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला. परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में शव को सड़क पर रखकर सहाजितपुर-एकमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही घटना में शामिल अन्य सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश है, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Also Read: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के बाद WhatsApp पर मिलेंगे डॉक्युमेंट्स, नई डिजिटल व्यवस्था से आसान होगी प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >