महाराजगंज और सीवान में शिक्षकों से मिले महागठबंधन प्रत्याशी, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी विद्यासागर विद्यार्थी ने महाराजगंज और सीवान में शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा कर समाधान का भरोसा दिलाया।

Saran News : शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के घोषित प्रत्याशी एवं सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव ने महाराजगंज और सीवान सदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षक साथियों से संवाद किया. इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

शिक्षकों ने बतायीं अपनी समस्याएं

संवाद के दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रत्याशी के सामने रखा. उन्होंने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और सुविधाओं की रक्षा के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है. शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किया जाएगा. संवाद के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

शिक्षकों ने समर्थन का दिया भरोसा

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने प्रत्याशी को अपना समर्थन और आशीर्वाद देते हुए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में उनकी जीत की कामना की. संवाद के दौरान शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला. मौके पर शिक्षक संघ के पूर्व पदाधिकारियों समेत कई शिक्षकों ने अपने विचार रखे.

शिक्षकों से संवाद करते विद्यासागर विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >