JPU UG Admission 2026: तीसरी मेधा सूची 31 जुलाई को, 1 अगस्त से नामांकन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2026-30 की तीसरी मेधा सूची 31 जुलाई को जारी करेगा. 1 से 6 अगस्त तक नामांकन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा होगा.

Saran News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) के स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची 31 जुलाई को विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने तीसरी मेधा सूची जारी करने और नामांकन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की दोपहर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर तीसरी मेधा सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. इसके बाद एक अगस्त से छह अगस्त तक तीसरी सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. इस दौरान छात्रों के दस्तावेजों का कॉलेज स्तर पर सत्यापन भी किया जायेगा.

समर्थ पोर्टल पर भी देख सकेंगे तीसरी मेधा सूची

तीसरी मेधा सूची विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के साथ-साथ समर्थ पोर्टल पर भी जारी की जायेगी. छात्र-छात्राएं अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से सूची में अपना नाम और कॉलेज आवंटन देख सकेंगे.

विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी नामांकन से संबंधित सूचना जारी कर दी गयी है.

6 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क जमा

तीसरी मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को नामांकन के समय विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी अलॉटमेंट लेटर के साथ ऑनलाइन भरे गये नामांकन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करनी होगी. इसके साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न कर कॉलेज में सत्यापन कराना होगा.

दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि 6 अगस्त निर्धारित की गयी है. इसी तिथि तक नामांकन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा.

ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही नामांकन होगा स्वीकृत

विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के प्राचार्यों को भी नामांकन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किये हैं. कॉलेज स्तर पर छात्रों के सभी दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करना होगा. कॉलेज द्वारा अंतिम रूप से सत्यापन किये जाने के बाद ही संबंधित छात्र का नामांकन स्वीकृत किया जायेगा.

नामांकन के अगले दिन से कर सकेंगे क्लास

तीसरी मेधा सूची में शामिल जिन छात्र-छात्राओं का नामांकन हो जायेगा, वे नामांकन पूरा होने के अगले दिन से कक्षा में शामिल हो सकेंगे.

छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में नये सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. पहली और दूसरी मेधा सूची में शामिल जिन छात्रों का निर्धारित अवधि में नामांकन हो चुका है, उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

शुल्क जमा करते ही मिलेगा रोल नंबर

नामांकन शुल्क जमा करने के बाद कॉलेज काउंटर से छात्रों को रोल नंबर भी उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावा विभाग स्तर पर बनाये गये व्हाट्सऐप ग्रुप में भी छात्रों के मोबाइल नंबर जोड़े जायेंगे, ताकि उन्हें कक्षा, परीक्षा और विश्वविद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर मिलती रहें.

नामांकन की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियातारीख
तीसरी मेधा सूची जारी31 जुलाई 2026
तीसरी सूची से नामांकन शुरू1 अगस्त 2026
नामांकन की अंतिम तिथि6 अगस्त 2026
दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि6 अगस्त 2026
नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि6 अगस्त 2026
कक्षा में शामिल होने का समयनामांकन के अगले दिन से

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >