UG Spot Admission: 27 अगस्त से 63 कॉलेजों में होगा दाखिला, 10 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन

स्नातक सत्र 2026-30 में दाखिले के लिए 10,000 से अधिक छात्रों ने स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन किया है. 27 अगस्त से छपरा, सीवान और गोपालगंज के 63 कॉलेजों में रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र कल्याण विभाग द्वारा सभी आवेदनों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है.

UG Spot Admission: स्नातक सत्र 2026-30 में स्पॉट एडमिशन के लिए 10 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है. 27 अगस्त को होने वाले स्पॉट एडमिशन के लिए 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिये गये थे. छात्र कल्याण विभाग के अनुसार, अधिकतर छात्रों ने नये सिरे से आवेदन किया है. वहीं, पहली, दूसरी और तीसरी मेधा सूची में नाम नहीं आने वाले कई छात्रों ने विषय और कॉलेज बदलकर दोबारा आवेदन किया है.

सभी आवेदनों का हुआ वेरिफिकेशन

स्पॉट एडमिशन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है. छात्रों ने जिन कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन किया है, उन कॉलेजों को संबंधित छात्रों की सूची भी भेज दी गयी है. इसी सूची के आधार पर 27 अगस्त की सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

तीन चरणों में होगा नामांकन

डीएसडब्ल्यू प्रो. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में कॉलेज स्तर पर विभागवार छात्रों की सूची प्रकाशित की जायेगी. सूची में नाम आने के बाद छात्र संबंधित विभाग में जाकर अपने शैक्षणिक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कॉपी दिखाकर वेरिफिकेशन करायेंगे.

वेरिफिकेशन के बाद आवेदन स्वीकृत किया जायेगा. इसके बाद छात्र ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा कर सकेंगे. सूची में शामिल छात्रों का नामांकन शाम 4:30 बजे तक होगा. इसके बाद वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों का नामांकन लिया जायेगा. प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज देर शाम तक खुले रहेंगे.

नामांकन की मॉनिटरिंग करेगी विश्वविद्यालय की टीम

नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक टीम भी गठित की गयी है. यह टीम अलग-अलग कॉलेजों में जाकर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेगी.

छपरा, सीवान और गोपालगंज के 63 कॉलेजों में दाखिला

स्पॉट एडमिशन छपरा, सीवान और गोपालगंज के कुल 63 कॉलेजों में होगा. इनमें 21 अंगीभूत महाविद्यालय, 28 राजकीय डिग्री महाविद्यालय और 14 संबद्ध महाविद्यालय शामिल हैं.

स्नातक की पहली, दूसरी और तीसरी चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में करीब 24 हजार सीटें रिक्त रह गयी हैं. इन्हीं सीटों पर स्पॉट एडमिशन लिया जायेगा.

कई कॉलेजों में कला संकाय के हिंदी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, उर्दू और संस्कृत जैसे विषयों में सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, विज्ञान संकाय में गणित, बॉटनी और जूलॉजी समेत कई विषयों में 40 से 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं.

इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >